स्कूल कर्मचारी के घर डाका

Updated:
विज्ञापन

-घटना में दो महिलाओं के साथ एक पुरुष घायल -प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना रेफर खगड़ियाः चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने तांडव करते हुए एक स्कूल के कर्मचारी के घर में डाका डाला. इस दौरान अपराधियों ने घर में मौजूद दो महिलाओं व […]

विज्ञापन

-घटना में दो महिलाओं के साथ एक पुरुष घायल

-प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना रेफर

खगड़ियाः चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने तांडव करते हुए एक स्कूल के कर्मचारी के घर में डाका डाला. इस दौरान अपराधियों ने घर में मौजूद दो महिलाओं व एक पुरुष को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसके बाद लूट-पाट की.

बताया जाता है कि स्कूल के कर्मचारी राजेश कुमार अपने घर में देर रात अपने परिजनों के साथ सोये हुए थे कि अचानक अपराधी उनके घर में दाखिल हो गये. इसके बाद घर के अंदर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना में दो महिलाओं के अलावा राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद अपराधियों ने घर के एक – एक कीमती वस्तु उठा कर चलते बने. बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से तीनों को पटना रेफर कर दिया गया.

सुबह मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ राजीव रंजन घटना स्थल पर पहुंचे. जबकि नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष माधव कुमार के अलावा कई पुलिस कर्मी मौजूद थे. एसडीपीओ ने बताया कि घायल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. कुछ चिह्न्ति जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन