मारपीट करने का लगाया आरोप, थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : जिला मुख्यालय स्थित आर्य कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य नंद लाल प्रसाद साह ने नगर थाना में आवेदन देकर नील कमल दिवाकर, नरेंद्र ब्रrाचारी, ऋचा योगयामी, निर्मल योगमयी के विरुद्ध आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना को प्रेषित आवेदन में कहा है कि नील क मल दिवाकर के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिला मुख्यालय स्थित आर्य कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य नंद लाल प्रसाद साह ने नगर थाना में आवेदन देकर नील कमल दिवाकर, नरेंद्र ब्रrाचारी, ऋचा योगयामी, निर्मल योगमयी के विरुद्ध आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना को प्रेषित आवेदन में कहा है कि नील क मल दिवाकर के नेतृत्व में लगभग 15 लोगों ने विद्यालय पहुंच कर प्राचार्य व सचिव के नेम प्लेट को उखाड़ लिया.

मना करने पर उनलोगों ने विद्यालय से संबंधित सभी कागजात फेंक दिया व आदेशपाल गणोश साह के साथ मारपीट की. प्रेषित आवेदन में प्राचार्य ने कहा कि गाली देने की आवाज सुन कर विद्यालय के सभी शिक्षक एकत्रित हो गये. पुलिस को सूचना देने की बात सुन सभी भाग गये. इधर, नील कुमार दिवाकर ने बताया कि मामला विद्यालय के प्रबंध समिति का है. अवैध रूप से प्रबंध समिति का गठन किया गया है.

वहीं प्राचार्य श्री साह ने बताया कि बीते 19 जनवरी को ही प्रबंध समिति का गठन कर लिया गया है. थानाध्यक्ष कृपा शंकर आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन