महिला व पुरुष पहलवानों का मुकाबला आज से

महिला व पुरुष पहलवानों का मुकाबला आज से खगड़िया. गोशाला मेला परिसर में पांच दिवसीय दंगल के दूसरे दिन महिला व पुरुष पहलवानों की भिड़ंत होगी. दंगल कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण देव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बनारस, गोरखपुर, पटना, मुंगेर, पंजाब, हरियाणा के महिला व पुरुष पहलवानों का रोचक मुकाबला होगा. अंतर […]
महिला व पुरुष पहलवानों का मुकाबला आज से खगड़िया. गोशाला मेला परिसर में पांच दिवसीय दंगल के दूसरे दिन महिला व पुरुष पहलवानों की भिड़ंत होगी. दंगल कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण देव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बनारस, गोरखपुर, पटना, मुंगेर, पंजाब, हरियाणा के महिला व पुरुष पहलवानों का रोचक मुकाबला होगा. अंतर राज्य से 15 महिला पहलवानों को आमंत्रित किया गया है. दूसरे राज्य के पुरुष पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है. सभी पहलवानों में प्रथम, द्वितीय विजेता पहलवान को चांदी का मुकुट दिया जायेगा. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को शील्ड दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










