पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति का कराया अपहरण, बीस दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, हत्या की आशंका

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :28 Apr 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति का कराया अपहरण, बीस दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, हत्या की आशंका

मोरकाही थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव का है मामला

विज्ञापन

– कहीं साक्ष्य मिटाने तो नहीं आयी ससुराल, घर में जला कागज व पानी में फेंका मिला दस्तावेज

– मोरकाही थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव का है मामला

खगडिया. पत्नी पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है. अगर, भरोसे के साथ बेवफाई होती है तो अंजाम बुरा होता है. सिर्फ रिश्ते ही नहीं टूटता है, बल्कि भरोसा, उम्मीद बिखर जाता है. ऐसा ही मामला सदर प्रखंड के नवटोलिया गांव से सामने आया है. पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति का अपहरण करवा दी है. मामला बीते सात अप्रैल की है. लेकिन अब तक अपह्त युवक बरामद नहीं हुआ है. जिसके कारण परिजन परेशान हैं और अनहोनी की चिंता सता रही है. अपह्त युवक के पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है. जिसमें पुत्र की पत्नी व उसके प्रेमी का हाथ है. अपहृत की मां मोरकाही थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी शीला देवी ने एसपी राकेश कुमार को आवेदन देकर कहा कि बीते सात अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4 बजे दूसरे घर गयी थी. जो आवासीय घर से कुछ दूरी पर अवस्थित है. पुत्र हरिकिशन कुमार घर में था. कुछ देर बाद ही हल्ला हुआ कि हरिकिशन कुमार को अलौली थाना क्षेत्र के रौन निवासी शंभू महतो, उसके पुत्र सुजीत कुमार सहित आधे दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किया जा रहा है. मारपीट करते हुए अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गये. उन्होंने बताया कि पुत्र के अपहरण कर लेने की सूचना मोरकाही पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. जिसके बाद मोरकाही थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया.

पीडित ने बताया कि सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बाकी के सभी आरोपित बीस दिनों से फरार चल रहे हैं, लेकिन अब तक पुत्र हरिकिशन कुमार की बरामदगी नहीं हुई है. बीस दिनों से पुत्र का कोई पता नहीं चल रहा है. बताया कि पुत्र की सकुशल बरामदगी के लिए डीआईजी, एसपी को भी आवेदन लेकर शिकायत किया गया है.

तलाक से पहले पत्नी ने पति का कराया अपहरण

नवटोलिया निवासी अपह्त के पिता पवन कुमार ने बताया कि पुत्र हरिकिशन व बहू के बीच महिनों से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच रिश्ते में इतना खटास हो गया कि बहू ने दहेज मांगने का मामला दर्ज करा दी. पति -पत्नी के विवाद में घर के सदस्यों को फंसाया जा रहा है. पति पत्नी के विवाद से घर के लोग परेशान हैं. विवाद के कारण दोनों ने तलाक के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है. बीते दस अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई थी. उससे ठीक तीन दिन पहले पुत्र को नवटोलिया स्थित घर से अपहरण कर लिया गया.

प्रदेश में दोस्त के साथ पत्नी का हुआ था प्यार

नवटोलिया निवासी पवन कुमार प्रदेश में रहकर ठेकेदारी करता था. पिता ठेकेदारी में पुत्र हरिकिशन सहयोग करता था. शादी के बाद से ही हरिकिशन पत्नी को साथ में रखता था. पति काम करने चला जाता था. इसी दौरान किसी काम को लेकर अलौली रौन के सहयोगी मजदूर सुजीत का घर पर आना जाना लगा रहता था. घर पर आने जाने के दौरान सुजीत का हरिकिशन की पत्नी के साथ आंखें चार हो गयी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गयी. विवाहिता व प्रेमी एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे. प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगा. दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गया.

अश्लील फोटो वायरल करने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जाता है कि हरिकिशन व उसकी पत्नी के बीच विवाद के बीच तनाव बढ गया था, पत्नी द्वारा पति के रिश्तेदारों का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी. उसके बाद पति भी पत्नी के प्रेमी का फोटो पोस्ट करना शुरू कर दिया. इसी दौरान प्रेमी की पहले वाली प्रेमिका का फोटो भी हरिकिशन सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद प्रेमिका के परिजन व प्रेमी आक्रोशित हो गए. प्रेमी व उसके परिजन बीते सात अप्रैल को हरिकिशन के घर नवटोलिया पहुंच गए. प्रेमी के रिश्तेदारों द्वारा अश्लील फोटो पोस्ट करने का विरोध करने लगा. इसी दौरान दोनों के बीच नौक-झौक भी हो गया. प्रेमी व उसके परिजनों ने मिलकर हरिकिशन को पांच सौ मीटर खेत की ओर लेकर चला गया. इस दौरान अपहृत युवक के साथ मारपीट भी किया गया. जाते व्यक्त जान मारने की भी धमकी दी गयी.

एक साल बाद पत्नी आयी ससुराल, घर में रखे सबूत को मिटाया

पीडित पिता ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद बाद बहू नवटोलिया स्थित ससुराल में नहीं रहती थी. वे दो बच्चों के साथ मलपा मायके में ही रहती थी. पति के अपहरण के बाद अचानक बहू नवटोलिया ससुराल पहुंच गयी. तीन चार दिन रही. इसी दौरान घर में रखे सबूत को जला दी या तो फाड़कर टंकी में फेंक दी. पीडित पिता ने बताया कि वर्ष 2016 में दोनों परिवार के रजामंदी से शादी हुआ था. पति-पत्नी खुशी-खुशी रह रहे थे. अचानक जीजा के साथ पत्नी का नजदीकी बढ़ गयी थी. जिसका विरोध पति द्वारा किया जाता था तो मारपीट गाली-गलौज करने लगती थी. जिसके बाद दोनों के बीच रिश्तों में खटास बढ़ता चला गया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अपह्त युवक की खोजबीन की जा रही है. अपहृत की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन