KHAGARIA सहयोग के उठे हाथ, तो बेलदौर में गरीब परिवार के घर बजी शहनाई
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :29 Apr 2026 12:00 PM (IST)
विज्ञापन

पिता का साया उठा, गरीबी अभिशाप बनकर बड़ी हो गई बिटिया की विधवा मां को दहलाने लगी.
विज्ञापन
बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट KHAGRIA NEWS :
पिता का साया उठा, गरीबी अभिशाप बनकर बड़ी हो गई बिटिया की विधवा मां को दहलाने लगी. बिटिया भी शादी के हसीन सपने मन में दबाये सिसक रही मां को देख सबकुछ ठीक होने का दिलासा देते समय काट रही थी. ऐसे में जब बोबिल के हनुमाननगर गांव निवासी जदयू नेता ऋषभ कुमार ने इनके सहयोग के लिए कदम बढ़ाया, तो समाज के कई गणमान्य लोग इनके कारवां में शामिल हो गये. आर्थिक तंगी का मार झेल बेटियों के शादी के लिए बेबसी में जी रहे परिवार को सहयोग देने का ठान ली. संकल्प इस मुहिम को जारी रखने की प्रतिबद्धता गरीबी का दंश झेल रहे परिवार के बिटिया को शादी के लिए संजोए सपने पूरे करने का. इसलिए तो निःसहाय परिवार की बेटी की धूमधाम से शादी करवाकर समाज में इस अनोखी पहल की चर्चा बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में हो रही है. इसके लिए ऋषभ ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कन्या विवाह सोशल साइट ग्रूप के माध्यम से अभियान शुरू की . मंगलवार की रात जनसहयोग से इकट्ठे हुए राशि से एक गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाकर इस सराहनीय कदम को अंजाम तक पहुंचाया. अब गरीब एवं नि:सहाय के बेटियों की डोली शहनाई की गुंज से मायके से विदा होंगी. वही विवाह के सभी रस्मों रिवाज भी खुशी खुशी पूरी होगी. ऋषभ के संकल्प की चर्चा चौक चौराहे पर शुरू हो गई है. इनके सहयोग में उतरे गांव के दर्जनों समाजसेवियों ने बोबिल पंचायत के यददुबासा गांव में मंगलवार की दोपहर शादी की खुशी एवं विदाई के ग़म में नवदंपती को उपहार एवं आशीष देकर विदा किया. ग्रामीणों ने बताया कि नवविवाहित लड़की के पिता झमेली पासवान की मौत ठंड लगने से जनवरी माह में हो गयी थी, जबकि लड़की का भाई मंदबुद्धि थे. जिसमें लड़की चार बहन में से सबसे छोटी बहन थी . वहीं उसकी मां की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. इसके कारण कन्या विवाह व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राशि इकट्ठा कर शादी संपन्न कराया गया. वहीं ऋषभ ने बताया कि इस पहल से हमारे सहयोगी भी काफी सुकून महसूस कर रहे हैं, छोटे से प्रयास से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की खुशियां बयां करना संभव नहीं है यह कारवां जारी रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










