पांच माह से नहीं मिल रहा खाद्यान्न

फोटो है 4 मेंकैप्सन: फरियाद सुनते डीडीसी.खगडि़या. डीएम कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद का मामला छाया रहा. जनता दरबार में आये कई लोगों ने डीडीसी को आवेदन देकर जमीन संबंधी शिकायत से उन्हें अवगत कराया. बेगूसराय जिले के परिहारा से आये सच्चिदानंद महतो ने आवेदन देकर कहां कि गंगौरी थाना […]
फोटो है 4 मेंकैप्सन: फरियाद सुनते डीडीसी.खगडि़या. डीएम कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद का मामला छाया रहा. जनता दरबार में आये कई लोगों ने डीडीसी को आवेदन देकर जमीन संबंधी शिकायत से उन्हें अवगत कराया. बेगूसराय जिले के परिहारा से आये सच्चिदानंद महतो ने आवेदन देकर कहां कि गंगौरी थाना क्षेत्र के रानीसकरपुरा में उनकी जमीन है. उस पर कुछ परचाधारी कब्जा जमाना चाहते है. वहीं दुर्गापुर के प्रभुदास ने आवेदन देकर कहा कि उनके परचा की जमीन पर पड़ोसी जबरन घर बनाने का प्रयास कर रहे है. इसके अलावे कई लोगों ने जमीन संबंधी आवेदन दिया. रानीसकरपुरा से आये मो कुदुस ने आवेदन देकर पंचायत के एक डीलर के विरुद्ध आवेदन दिया. इन्होंने दिये आवेदन में कहा है कि डीलर उन्हें पांच माह से खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं. जनता दरबार में आये सभी शिकायतों पर जांच के आदेश दिये गये तथा संबंधित पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. मौके पर कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










