मारपीट में दर्जन भर लोग जख्मी

फोटो है अलौली. रौन गांव में गुरुवार को पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुरी तरह मारपीट में दर्जन भर लोग जख्मी हो गया. जिसका इलाज पीएचसी में करने बाद बेहतार इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दोनों पक्ष से मामला दर्ज कर तहकीकात करने की […]
फोटो है अलौली. रौन गांव में गुरुवार को पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुरी तरह मारपीट में दर्जन भर लोग जख्मी हो गया. जिसका इलाज पीएचसी में करने बाद बेहतार इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दोनों पक्ष से मामला दर्ज कर तहकीकात करने की जानकारी दी. मारपीट में घायल रौन गांव के रूदन यादव, राम चरित्र यादव, राजेश यादव, मिथिलेश यादव, संजय यादव, पांडव यादव, दामोदर यादव, नंद लाल, छोटे लाल यादव, रंजन यादव, नर सिंह यादव आदि का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रौन पंचायत के अशर्फी प्रसाद भूषण के घर का छप्पर बनाने के विवाद में मारपीट लूट पाट की गयी. जिसमें कई लोगों को चोट आयी है. उक्त बाबत भी मामला दर्ज किये जाने की जानकारी दी गयी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रौन गांव में बढ़ रहे घरेलू विवाद को गंभीरता से लेते हुए गश्ती तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










