नप क्षेत्र में होगा सैकड़ों शौचालय का निर्माण

जगह किया जा रहा है चिह्नित खगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सैकड़ों शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. फिलहाल शौचालय निर्माण के लिए आयुक्त जगह को चिह्नित किया जा रहा है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में व्यक्तिगत सामुदायिक तथा […]
जगह किया जा रहा है चिह्नित खगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सैकड़ों शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. फिलहाल शौचालय निर्माण के लिए आयुक्त जगह को चिह्नित किया जा रहा है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में व्यक्तिगत सामुदायिक तथा सार्वजनिक शौचालय कार निर्माण कराया जायेगा. व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए नगर परिषद के द्वारा 5 हजार 33 रुपया अनुदान दिया जायेगा. वहीं 5.6 व्यक्ति पर एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा. जबकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर सार्वजनिक जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा. आवश्यकता तथा मांग के हिसाब से नगर परिषद अपने पैसे से इन शौचालयों का निर्माण करायेगी. इन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए जगह को चिह्नित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










