महिला हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Published at :15 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिला हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के पश्चिमी बहियार स्थित नटिनिया तालाब से बराबद महिला की शव मिलने के मामले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. बुधवार को एसपी धूरत सायली सबलाराम थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली. एसपी के जाते ही पुलिस सकरोहर गांव […]

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के पश्चिमी बहियार स्थित नटिनिया तालाब से बराबद महिला की शव मिलने के मामले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. बुधवार को एसपी धूरत सायली सबलाराम थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली. एसपी के जाते ही पुलिस सकरोहर गांव की ओर रवाना हो गयी. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस सकरोहर बहियार एवं पीडि़त के घर के आस पास सुराग की तलाश में देर शाम तक माथापच्ची करती रही. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. उल्लेखनीय है कि बीते 2 अप्रैल को गांव के शंभु भगत की 32 वर्षिया पत्नी रेखा देवी पूर्वी बहियार में पशु के लिए घास लाने गयी थी. लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी. 12 अप्रैल को महिला का क्षत विक्षत लाश गांव के पश्चिमी बहियार स्थित नटिनिया तालाब में देख परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. लेकिन शव बरामदगी के 4 दिन बाद एसपी के सख्त निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. पुलिस उक्त महिला हत्याकांड का उद्भेदन कब तक कर पायेंगी इस पर परिजन समेत ग्रामीणों की निगाह टिकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन