पंचायत के बाद प्रेमी युगल की धूम धाम से हुई शादी

फोटो है 4 में कैप्सन : विवाह करवाते विधान परिषद सोने लाल मेहताविधान परिषद ने दिया प्रेमी जोड़े को आशीषपूर्व मुखिया के पहल पर दोनों परिवार के लोग हुए राजी खगडि़या. चार माह से भागे-भागे फिर रहे प्रेमी युगल को आखिरकार पंचायत की पहल के बाद सामाजिक मान्यता मिल ही गयी. विधान परिषद सदस्य सोने […]
फोटो है 4 में कैप्सन : विवाह करवाते विधान परिषद सोने लाल मेहताविधान परिषद ने दिया प्रेमी जोड़े को आशीषपूर्व मुखिया के पहल पर दोनों परिवार के लोग हुए राजी खगडि़या. चार माह से भागे-भागे फिर रहे प्रेमी युगल को आखिरकार पंचायत की पहल के बाद सामाजिक मान्यता मिल ही गयी. विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता तथा पूर्व मुखिया सह जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह की पहल के बाद यह संभव हुआ. सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के गांव में बीती रात एक अनोखा विवाह हुआ. इसे देखने के लिए पूरे समाज के लोग जमा थे. उक्त गांव के रहने वाले अरुण महतो के पुत्र गोविंद कुमार व तुलसी महतो की पुत्री रेणु कुमारी चार माह पूर्व प्रेम प्रसंग में घर से भाग गये थे. दोनों ही पक्षों की ओर से पंचायत में इस मसले को लेकर आवेदन दिया गया था. सोमवार की देर शाम प्रेमी-प्रेमिका गांव पहुंच गये तथा विधान परिषद सदस्य तथा पूर्व मुखिया से न्याय की गुहार लगायी. इसके बाद दोनों नेताओं ने लड़का व लड़की पक्ष के लोगों को बुला कर समझा बुझा कर शादी के लिए राजी किया. गांव के ही शिव मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी. इस शादी को देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग मंदिर में जुटे थे. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पंचायत की मुखिया रीता देवी, शंभु झा, शंकर सिंह, अजीत कुमार, रंजीत कुमार आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










