तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन, ट्रक से टकराई कार

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Bharath Kanth

Bharath Kanth Death: तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. ट्रक से कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bharath Kanth Death: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता भरत कांत का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर G Sai Trilok भी मौजूद थे. दोनों की कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस खबर के सामने आने के बाद तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ. आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की जा रही है.

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

भरत कांत तेलुगु इंडस्ट्री के उभरते कलाकारों में गिने जाते थे. वहीं जी साई त्रिलोक ने भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया था. दोनों के अचानक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों कलाकारों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola