Welcome To The Jungle का हिस्सा क्यों नहीं बने ‘उदय’ और ‘मजनू’? अक्षय कुमार ने दिया Welcome 4 पर अपडेट
अक्षय कुमार ने ‘वेलकम 4’ पर दिया अपडेट, फोटो – इंस्टाग्राम
Welcome To The Jungle में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर नहीं आए, जिससे फैंस निराश हैं. अब अक्षय कुमार ने ‘वेलकम 4’ में उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
Welcome To The Jungle: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, इस बार फैंस को उदय शेट्टी और मजनू भाई की आइकॉनिक जोड़ी देखने को नहीं मिली, जिससे कई लोग निराश हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या अनिल कपूर और नाना पाटेकर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘वेलकम 4’ में वापसी करेंगे? अब इस पर अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है.
Akshay Kumar on Welcome 4: अक्षय कुमार ने क्या कहा?
हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि ‘वेलकम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक परिवार है. उन्होंने कहा, “नाना जी, अनिल सर, मैं और बाकी सभी लोग एक परिवार की तरह हैं. अगर कभी ‘वेलकम 4’ बनी, तो आप उन सभी को उसमें जरूर देखेंगे.”
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के टच में रहे अनिल कपूर और नाना पाटेकर
‘वेलकम टू द जंगल’ के डायरेक्टर अहमद खान ने इसी इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अनिल कपूर और नाना पाटेकर लगातार उनके टच में थे. नाना पाटेकर तो फोन करके पूछते थे कि शूटिंग कैसी चल रही है और फिल्म कब दिखाओगे? वहीं अनिल सर ने भी फोन करके कहा था कि अगली बार हम सब मिलकर कुछ बड़ा प्लान करेंगे.
Welcome To The Jungle Cast: फिल्म में किसने ली उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह?
इस बार ‘वेलकम टू द जंगल‘ में उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी नजर नहीं आई. उनकी जगह फिल्म में उनके भाइयों येड़ा अन्ना और रोमियो की एंट्री दिखाई गई है. इन किरदारों को सुनील शेट्टी और अरशद वारसी ने निभाया है.
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










