दो हेडमास्टरों के विवाद में फंसा भवन निर्माण कार्य

Published at :14 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
दो हेडमास्टरों के विवाद में फंसा भवन निर्माण कार्य

फोटो है 15 में कैप्सन : अधूरा भवन प्रतिनिधि, महेशखंूटमिडिल स्कूल, पकरैल के सिक्स एसीआर भवन का निर्माण कार्य दो हेड मास्टरों के बीच हो रहे विवाद की भेंट चढ़ गया है. पूर्व व वर्तमान हेडमास्टर के बीच हो रहे विवाद का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. विदित हो कि पूर्व हेडमास्टर […]

विज्ञापन

फोटो है 15 में कैप्सन : अधूरा भवन प्रतिनिधि, महेशखंूटमिडिल स्कूल, पकरैल के सिक्स एसीआर भवन का निर्माण कार्य दो हेड मास्टरों के बीच हो रहे विवाद की भेंट चढ़ गया है. पूर्व व वर्तमान हेडमास्टर के बीच हो रहे विवाद का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. विदित हो कि पूर्व हेडमास्टर द्वारा साढ़े तीन साल पूर्व भवन निर्माण मद् से चार लाख रुपये कि निकासी करने के बाद भी भवन नहीं बनाया गया. जब पिछले साल के फरवरी में पदोन्नति पाकर हेडमास्टर स्कूल आये तो पूर्व के हेडमास्टर कुछ माह बाद भवन बनाना शुरू किया. दोनों के चक्कर में भवन निर्माण अधर में लटक गया है. जानकारी के अनूसार पूर्व हेडमास्टर भोला प्रसाद सिंह द्वारा सड़क पर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया. उसके बाद फिर से कार्य लिंटर तक किया गया. किये गये कार्य को ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन बताया. अब हेडमास्टर से राशि निकाल कर देने की बात कर रहे है. लोगों ने डीएम से इस भवन निर्माण की जांच कराते हुए इसे पूरा कराये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन