राशि से साइकिल ही खरीदें: विधायक

विधायक ने किया साइकिल राशि का वितरण फोटो है 19 व 20 में कैप्सन : राशि का वितरण करतीं विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थित बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या छात्र-छात्राओं को अच्छा संस्कार शिक्षक ही दे सकते हैं. इसके प्रति शिक्षक को सजग रहने के साथ छात्राओं में ललक जगानी होेगी. छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए […]
विधायक ने किया साइकिल राशि का वितरण फोटो है 19 व 20 में कैप्सन : राशि का वितरण करतीं विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थित बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या छात्र-छात्राओं को अच्छा संस्कार शिक्षक ही दे सकते हैं. इसके प्रति शिक्षक को सजग रहने के साथ छात्राओं में ललक जगानी होेगी. छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावक को भी आगे आने की जरूरत है. उक्त बातें सोमवार को आर्य कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में सदर विधायक पूनम देवी यादव ने साइकिल राशि वितरण करते हुए कही. वितरण के पूर्व उपस्थित छात्राओं ने विधायक का स्वागत किया. उन्होंने साइकिल योजना की राशि से साइकिल ही खरीदने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि छात्रा अगर साइकिल से विद्यालय आती है तो और भी बच्चियों के मन में पढ़ने की ललक जगती है. उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश की छात्रा पढ़ कर लिख कर आइएस, आइपीएस व पायलट बनकर अपने विद्यालय के शिक्षक, माता पिता तथा गांव सहित जिला का भी नाम रोशन कर रही है. उसी तरह आगे की बेहतर पढ़ाई कर आर्य कन्या का नाम रोशन करने की बात कहीं. वितरण समारोह में शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ विद्यानंद दास, प्राचार्य नंदलाल साहु, सुधांशु कुमार सभी शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










