सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Published at :13 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

फोटो है 21 में कैप्सन : अस्पताल में घायल का इलाज कराते परिजनमहेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 चैधा के पास हुई घटनाघायल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में कराया भरतीडॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को किया रेफरप्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 सिरजुआ चैधा के पास सड़क हादसे में जहां […]

विज्ञापन

फोटो है 21 में कैप्सन : अस्पताल में घायल का इलाज कराते परिजनमहेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 चैधा के पास हुई घटनाघायल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में कराया भरतीडॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को किया रेफरप्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 सिरजुआ चैधा के पास सड़क हादसे में जहां मामा की मौत हो गयी. वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल भांजे को भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार सिरजुआ गांव का रहने वाला प्रदीप सिंह का पुत्र सुधांशु अपने मामा बल्लमजान निवासी दिवाकर के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकला. दोनों जैसे ही एनएच 31 पर पहुंचे एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. जिससे बाइक चला रहे दिवाकर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि सुधांशु घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ को देख कर वहां से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जब भीड़ का कारण जाना तो उन्होंने घालय सुधांशु को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल लाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है. घटना के घंटों बाद भी पुलिस कहीं नजर नहीं आयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन