साइकिल व छात्रवृत्ति राशि मांगने पर हेडमास्टर ने छात्रों को पीटा

बच्चों ने हेडमास्टर पर लगाया राशि वितरण में लापरवाही का आरोपमहेशखंूट. उत्क्रमित हाई स्कूल, पकरैल के हेडमास्टर सभापति चौरसिया द्वारा साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि की मांगे जाने पर छात्रों की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय में हेडमास्टर के विरोध में हंगामा किया. छात्र राजीव […]
बच्चों ने हेडमास्टर पर लगाया राशि वितरण में लापरवाही का आरोपमहेशखंूट. उत्क्रमित हाई स्कूल, पकरैल के हेडमास्टर सभापति चौरसिया द्वारा साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि की मांगे जाने पर छात्रों की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय में हेडमास्टर के विरोध में हंगामा किया. छात्र राजीव कुमार, धनराज कुमार, मनीष कुमार, गुलशन कुमार, दिलीप कुमार, रौशन कुमार आदि ने बताया कि हेडमास्टर के पास साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि मांगने गये तो एक कमरा में बुलाकर पीटने लगे. छात्रों ने कहा कि जिला के सभी हाई स्कूलों में साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि का वितरण हो चुका है, लेकिन यहां हेडमास्टर की लापरवाही के कारण राशि कि वितरण नहीं हो पाया है. वहीं अभिभावकों ने इस मामले की जांच की मांग डीएम से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










