सब्जियों की कीमत छू रही आसमान

फलों के दाम में मिल रही सब्जियांमहंगी सब्जियां मध्यम वर्गीय परिवार के छुड़ा रहा पसीनाप्रतिनिधि, गोगरीबाजार में बिक रही हरी सब्जियां बढ़ती कीमत के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर हो गयी हैं. सब्जी की बढ़ी कीमत का हाल यह है कि बाजार में सब्जी व फलों के दाम लगभग बराबर हंै. अगर फल […]
फलों के दाम में मिल रही सब्जियांमहंगी सब्जियां मध्यम वर्गीय परिवार के छुड़ा रहा पसीनाप्रतिनिधि, गोगरीबाजार में बिक रही हरी सब्जियां बढ़ती कीमत के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर हो गयी हैं. सब्जी की बढ़ी कीमत का हाल यह है कि बाजार में सब्जी व फलों के दाम लगभग बराबर हंै. अगर फल की बात करें तो सेब 70 से 80, नारंगी व अंगूर 50 से 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है, तो परवल, करेला, भिंडी 50 से 60, कद्दू 25 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. इस मौसम में गांव-देहातों में आसानी व सुलभता से मिलने वाला सहजन भी 60 से 70 रुपये की दर से बिक रहा है. बाजार में हाल यह है कि आम गरीब लोग हरी सब्जी की कीमत तक नहीं पूछ रहे. आम मध्यम वर्गीय परिवार का सब्जियों की कीमत सुन पसीने छूट जाते हैं. गृहणियों के अनुसार, सब्जी की कीमत इतनी बढ़ी है कि हरी सब्जी नाम मात्र के खा पा रहे हंै. अमूमन सात आठ आदमी के परिवार में लगभग एक किलोग्राम सब्जी खपत है, जिसका मूल्य 50 से 60 रुपये होता है. इसके अलावे आलू व प्याज की भी खपत होती है, जो किचन पर अतिरिक्त भार डाल रहा है. इस कारण चाह कर भी रोज हरी सब्जी नहीं खा पा रहे हंै. सब्जी विक्रेताओं के अनुसार फिलहाल मंडी में ही सब्जी महंगी मिल रही है, जो की अन्य जिलों से आ रही है. बात सहजन की करें, तो इस साल सहजन के फुल के समय में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फूलों को क्षति हुई है. इस कारण यहां सहजन काफी कम मात्रा में हुआ है. वरना इस समय में सहजन की कीमत दस रुपये भी नहीं रहती. सब्जियों की ऐसी स्थिति कुछ दिन और रहेगी, जब तक की स्थानीय खेतों से सब्जियां बाजार में न आने लगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










