पिरनगरा हाइस्कूल में यौन उत्पीड़न जागरुकता शिविर का आयोजन

Published at :11 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पिरनगरा हाइस्कूल में यौन उत्पीड़न जागरुकता शिविर का आयोजन

प्रतिनिधि, बेलदौरपिरनगरा आदर्श हाइस्कूल में शनिवार को यौन उत्पीड़न जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें व्यवहार न्यायालय के द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी पीसी वर्मा, अधिवक्ता कपिलदेव प्रसाद सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी ने यौन उत्पीड़न के मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपराध […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरपिरनगरा आदर्श हाइस्कूल में शनिवार को यौन उत्पीड़न जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें व्यवहार न्यायालय के द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी पीसी वर्मा, अधिवक्ता कपिलदेव प्रसाद सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी ने यौन उत्पीड़न के मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपराध बताया. इसके दोषियों को मिलने वाले सजाओं का जिक्र करते हुए इस कुरीतियों को मिटाने के लिए अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आने को कहा. दंडाधिकारी ने इस उत्पीड़न के बारे में बताते हुए कहा कि इससे समाज को बदनामी मिलती है व अपराध में वृद्धि होने की संभावना बनी रहती है. जागरुकता शिविर में स्कूल के प्रभारी एचएम शिव कुमार यादव ने इस जागरुकता शिविर के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाते हुए इससे मिलने वाली शिक्षा से आम लोगों को अवगत करवाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन