अग्निकांड पीडि़तों की समस्या होगी दूर : रामचंद्र

Published at :11 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निकांड पीडि़तों की समस्या होगी दूर : रामचंद्र

फोटो है 3 में कैप्सन : राहत का वितरण करते विधायक रामचंद्र सदा प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड के मोहनपुर गांव के अग्निपीडि़तों की समस्या को किसी भी स्थिति में दूर किया जायेगा. इसके लिए सरकार से भी मांग की जायेगी. उक्त बातें स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने शनिवार को उक्त गांव में पीडि़तों के बीच राहत वितरण […]

विज्ञापन

फोटो है 3 में कैप्सन : राहत का वितरण करते विधायक रामचंद्र सदा प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड के मोहनपुर गांव के अग्निपीडि़तों की समस्या को किसी भी स्थिति में दूर किया जायेगा. इसके लिए सरकार से भी मांग की जायेगी. उक्त बातें स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने शनिवार को उक्त गांव में पीडि़तों के बीच राहत वितरण के दौरान कही. उन्होंने बताया कि घूरन साह के दरवाजे पर सरकार द्वारा उपलब्ध सहायता राशि एवं पॉलीथिन सीट वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि तीन वर्ष पूर्व इंदिरा आवास की स्वीकृति के बाद भी आवास योजना की राशि महादलित परिवारों को नहीं मिल पायी. वे इसकी जांच करायेंगे व लोगों को जल्द यह सुविधा प्राप्त हो इसके लिए प्रयास करेंगे. इसके लिए उन्होंने बीडीओ को मौके पर बुला कर निर्देश भी दिया. विधायक ने 79 अग्निपीडि़त परिवारों के बीच 47 सौ रुपये नगद व एक-एक पॉलीथिन सीट का वितरण किया. उक्त अवसर पर सीओ वसंत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित साधन का वितरण किया गया. मौके पर सहायक विनोद यादव, राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार सिंह, कैलाश रजक, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लोहा सिंह, पंचायत के मुखिया राम विलास सदा, पीए संजय सदा, नवल किशोर सिंह, रंजीत सिंह, जर्नादन यादव आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन