कस्तूरबा से लड़कियों को सीख लेने की जरूरत

Published at :11 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा से लड़कियों को सीख लेने की जरूरत

-कस्तूरबा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीओ ने कहाफोटो है 16 में कैप्सन : कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीपीओ अनिल कुमार सिंह.प्रतिनिधि, अलौलीकस्तूरबा बालिका आवासीय स्कूल मेघौना में शनिवार को कस्तूरबा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कस्तूरबा […]

विज्ञापन

-कस्तूरबा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीओ ने कहाफोटो है 16 में कैप्सन : कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीपीओ अनिल कुमार सिंह.प्रतिनिधि, अलौलीकस्तूरबा बालिका आवासीय स्कूल मेघौना में शनिवार को कस्तूरबा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. श्री सिंह ने बताया कि गांधी जी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी के व्यक्तित्व से समाज की सभी लड़कियों को सीख लेने की जरूरत है. कस्तूरबा के सहयोग से महात्मा गांधी ने विश्व में प्रसिद्धि हासिल की. आज सरकार इसी लिए प्रत्येक प्रखंड में कस्तूरबा गांधी के नाम पर विद्यालय स्थापित कर छात्राओं का भविष्य संवारने का काम कर रही है. मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता विवेक कुमार, कस्तूरबा विद्यालय के संचालिका रेणु कुमारी, वार्डन मधुलता कुमारी, शिक्षिका मंजु भारती, मंजु कुमारी आदि ने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन मिडिल स्कूल मेघौना एचएम सह संचालिका रेणु कुमारी ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन