गंडक फिर खतरे के निशान से ऊपर
खगड़िया : जिले में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से एक बार फिर ऊपर चली गयी है. केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार, सात अगस्त को बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर छह सेमी ऊपर बह रहा है. केंद्रीय जल आयोग जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि […]
खगड़िया : जिले में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से एक बार फिर ऊपर चली गयी है. केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार, सात अगस्त को बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर छह सेमी ऊपर बह रहा है. केंद्रीय जल आयोग जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बूढ़ी गंडक का जलस्तर आठ जुलाई को स्थिर रहेगा. समस्तीपुर व रोसड़ा में भी बूढ़ी गंडक का जलस्तर स्थिर बना हुआ है.
कुरसेला में बागमती नदी में वृद्धि हुई है. यहां बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर बह रहा है. गंगा नदी का जल स्तर गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर में जहां स्थिर बना हुआ है. वहीं कोसी बसुआ में व बागमती बलतारा व हायाघाट में घट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










