खगड़िया में जमीनदारी बांध टूटा

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : बूढ़ी गंडक के जमीनदारी बांध टूटने से मंगलवार को सदर प्रखंड के 250 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. कासीमपुर पंचायत स्थित मधुआ टोला को नदी के पानी से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया सुरक्षा बांध टूट गया, जिससे मधुआ टोला वार्ड नंबर आठ व नौ के लगभग ढाई […]

विज्ञापन

खगड़िया : बूढ़ी गंडक के जमीनदारी बांध टूटने से मंगलवार को सदर प्रखंड के 250 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. कासीमपुर पंचायत स्थित मधुआ टोला को नदी के पानी से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया सुरक्षा बांध टूट गया, जिससे मधुआ टोला वार्ड नंबर आठ नौ के लगभग ढाई सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. बताया जाता है कि बाढ़ के पानी से अब तक लगभग एक हजार लोग प्रभावित हुए हैं.

सूचना मिलने के बाद मधुआ पहुंच कर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया. बाढ़ स्थल पर पहुंचे डीएम सैयद परवेज आलम, एसडीओ सुशील कुमार, प्रखंड के वरीय प्रभारी सह आपदा प्रभारी अनुज कुमार सदर बीडीओ सुनील कुमार ने पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त जमीनदारी बांध पर बीते कुछ दिनों से बूढ़ी गंडक के पानी का दबाव था. बूढ़ी गंडक में हो रही लगातार वृद्धि के कारण मंगलवार को बांध टूट गया.

कासीमपुर पंचायत के मुखिया अमरजीत कुमार ने बताया कि मधुआ टोले के लगभग एक हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सुरक्षा तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. इधर, बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को 15-15 सौ रुपये, एकएक क्विंटल अनाज, पॉलीथिन केरोसिन दिये जा रहे हैं. इसके साथसाथ नियमानुसार अन्य राहत मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन