सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, एनएच जाम
चौथम : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच-107 पर जयप्रभा नगर के पास मंगलवार को ट्रैक्टर के ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. स्थानीय ग्रामीण पप्पू द्वारा थाना में दी गयी सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, एसआइ एसएन सिंह, एएसआइ रामजीवन सिंह पुलिस बल के साथ […]
चौथम : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच-107 पर जयप्रभा नगर के पास मंगलवार को ट्रैक्टर के ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. स्थानीय ग्रामीण पप्पू द्वारा थाना में दी गयी सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, एसआइ एसएन सिंह, एएसआइ रामजीवन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह जयप्रभा नगर के 70 वर्षीय कमली मुनि चाय पीने चौक पर आये थे.
लौटने के क्रम में मेदनी नगर की ईंट चिमनी के ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने बंद कर रखा था. पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से निकाल कर हिरासत में ले लिया. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने एनएच-107 को जाम कर दिया.
सूचना मिलते ही सीओ रमण प्रसाद वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे व लोगों को समझा–बुझा कर शांत कराया. लोग मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग कर रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद लोगों ने जाम को हटाया. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










