आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी
पसराहा : थानाक्षेत्र के दीना चकला गांव में आम तोड़ने में गोली बारी एवं मारपीट की घटना हुई, जिसमें सुबोध सिंह व उनके भाई कुमोद सिंह घायल हो गये. वहीं घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत किया. घटना में सुबोध सिंह को गोली लगी और कुमोद के सिर में लाठी से […]
पसराहा : थानाक्षेत्र के दीना चकला गांव में आम तोड़ने में गोली बारी एवं मारपीट की घटना हुई, जिसमें सुबोध सिंह व उनके भाई कुमोद सिंह घायल हो गये. वहीं घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत किया.
घटना में सुबोध सिंह को गोली लगी और कुमोद के सिर में लाठी से प्रहार किया गया जिससे वह घायल हो गया. इधर पसराहा थानाध्यक्ष कृपाशंकर आजाद ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी रविंद्र सिंह द्वारा आम तोड़ने में इस घटना को अंजाम दिया. वहीं घायलों को गोगरी रेफरल अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है. घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










