बाढ़ के दौरान मिलेगी बेहतर सुविधा
* नगर परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक में बाढ़ के दौरान काम करने की रूप रेखा तैयार खगड़िया : बाढ़ के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए बुधवार को नगर परिषद के सभागार में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति […]
* नगर परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक में बाढ़ के दौरान काम करने की रूप रेखा तैयार
खगड़िया : बाढ़ के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए बुधवार को नगर परिषद के सभागार में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने की. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने भी भाग लिया व अपने विचार रखे.
लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि नगर परिषद को अभी से ही नाव की खोज शुरू कर देनी चाहिए. इससे बाढ़ के समय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम से कम होगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान यही सबसे बड़ी समस्या होती है. वहीं वार्ड पार्षद मो शाहबउद्दीन ने कहा कि हमारा जिला बाढ़ प्रभावित है. नगर परिषद को ऐसे समय में ऊंचे स्थान की तलाश, चापानलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए.
वहीं भाजपा नेता शत्रुघ्न भगत ने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को राहत लेने में भी परेशानी होती है. ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि लोगों को घर–घर जाकर राहत मुहैया आसानी से कराया जा सके. राजद नेता संजय यादव ने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रशासन तो अपना काम करेगी ही, नगर परिषद को भी अपना काम तय करने का पर्याप्त समय मिला है. इसके लिए अभी से काम शुरू कर देने की आवश्यकता है. वहीं नगर सभापति ने सभी लोगों को नगर परिषद की तरफ से बेहतर सुविधा दिये जाने का आश्वासन दिया.
बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद, नगर उपसभापति राज कुमार फोगला, वार्ड पार्षद रविश चंद्र,शिव राज यादव, पार्वती देवी, हेमा भारती, पूजा देवी, जितेंद्र पासवान आदि समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










