पसराहा व पौरा को प्रखंड बनाने की योजना खटाई में

Updated:
विज्ञापन

* देवठा को पसराहा प्रखंड में जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने दिया है आवेदन गोगरी : सरकार की घोषणा के बावजूद पसराहा व पौरा को नवसृजित प्रखंड बनाने की योजना ठंडे बस्ते में दब कर रह गयी है. लगभग एक वर्ष पूर्व पौरा व पसराहा को प्रखंड का दरजा देने की सरकार ने घोषणा कर […]

विज्ञापन

* देवठा को पसराहा प्रखंड में जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने दिया है आवेदन

गोगरी : सरकार की घोषणा के बावजूद पसराहा पौरा को नवसृजित प्रखंड बनाने की योजना ठंडे बस्ते में दब कर रह गयी है. लगभग एक वर्ष पूर्व पौरा पसराहा को प्रखंड का दरजा देने की सरकार ने घोषणा कर दी थी. लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है. प्रखंड के सृजन के लिए गांव को बंटवारा जरूर कर दिया गया है.

देवठा को पौरा प्रखंड में जोड़े जाने से ग्रामीण सहम गये हैं. ग्रामीणों ने देवठा पंचायत को पसराहा में जोड़ देने की मांग की है. इस संदर्भ में सैकड़ों ग्रामीणों ने जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर देवठा पंचायत को पौरा में जोड़ कर पसराहा में जोड़े जाने की मांग की थी. लोगों ने कहा है कि देवठा पंचायत से पसराहा की दूरी काफी कम है.

पसराहा थाना देवठा पंचायत क्षेत्र में ही पड़ता है. तो देवठा पंचायत को नवसृजित पौरा प्रखंड में जोड़े जाने का कोई औचित्य ही नहीं बनता है. लोगों ने आवेदन में कहा है कि पौरा प्रखंड में जुट जाने के बाद पौरा प्रखंड मुख्यालय जाने में देवठा के लोगों को पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी.

वहीं यातायात की भी अच्छी सुविधा नहीं है. वहीं पसराहा प्रखंड मुख्यालय हमारे पंचायत से बिल्कुल पास ही है. पूर्व मुखिया क्षत्री शर्मा ने बताया कि देवठा पंचायत के विकास के लिए देवठा को पसराहा प्रखंड में जोड़ना जरूरी है.श्री शर्मा ने बताया कि उक्त आवेदन की प्रतिलिपि डीएम, एसडीओ पंचायती राज पदाधिकारी को भी सौंपा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन