फिर बढ़ने लगा जलस्तर

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : एक बार फिर लगभग सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है. बूढ़ी गंडक खगड़िया में और बागमती नदी बलतारा, कुरसेला व हायाघाट में बढ़ रही है. कोसी बसुआ में तथा गंगा हाथीदह व मुंगेर घाट में बढ़ रही है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, कोसी बसुआ में लगभग 60 सेमी […]

विज्ञापन

खगड़िया : एक बार फिर लगभग सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है. बूढ़ी गंडक खगड़िया में और बागमती नदी बलतारा, कुरसेला हायाघाट में बढ़ रही है. कोसी बसुआ में तथा गंगा हाथीदह मुंगेर घाट में बढ़ रही है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, कोसी बसुआ में लगभग 60 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

जबकि अन्य सभी नदियां लाल निशान से नीचे हैं. अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि जारी रहा, तो बूढ़ी गंडक खगड़िया में बागमती नदी बालतारा हायाघाट में इस निशान को छू लेगी. इन जगहों पर नदियों का जलस्तर काफी ऊपर पहुंच चुका है. 24 जुलाई को जारी रिपोर्ट में मुताबिक बूढ़ी गंडक समस्तीपुर रोसड़ा में जहां घट रही है, वहीं गंगा गांधीधाम में स्थिर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन