केना होतै हमरा बेटी के ब्याह, केना रखबै छोट-छोट बच्चा के...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 9:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़याचिकित्सक विवेकानंद चौधरी के मृतक ड्राइवर की पत्नी उत्तम देवी विलाप करते-करते बेहोश हो जा रही थी. जब उन्हें होश आता है तो एक ही बात उनके मुंह से निकल कर आती है कि केना होतै हमरा बेटी के ब्याह. केना रखबै अपना साथ छोट- छोट बच्चा के. इतना कहते ही वे पुन: बेहोश […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़याचिकित्सक विवेकानंद चौधरी के मृतक ड्राइवर की पत्नी उत्तम देवी विलाप करते-करते बेहोश हो जा रही थी. जब उन्हें होश आता है तो एक ही बात उनके मुंह से निकल कर आती है कि केना होतै हमरा बेटी के ब्याह. केना रखबै अपना साथ छोट- छोट बच्चा के. इतना कहते ही वे पुन: बेहोश हो जा रही थी. उनकी चीत्कार से मौके पर उपस्थित लोगों के रूह कांप रहे थे. वहां मौजूद लोग यही बोल रहे थे कि भगवान ऐसा किसी के साथ न करें. जानकारी के अनुसार मृतक उमेश पांच भाई हैं. सभी भाई अलग-अलग रह कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इसी तरह मृतक उमेश भी मृतक चिकित्सक चौधरी के यहां मजदूरी कर अपने परिवार को चलाते थे. मृतक उमेश अपनी बड़ी बेटी सरस्वती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमार एवं बादल कुमार का पालन-पोषण करते थे. मृतक के चचेरे भाई विकास पासवान ने बताया कि मृतक को सिर्फ रहने का घर है. इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं है. उनके सभी बच्चे छोटे-छोटे हैं. ऐसे में कौन उनके परिवार का लालन-पालन करेगा. मौके पर ही सभी मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि का भुगतान कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन