टाउन क्ल्ब ने प्रभात क्ल्ब को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2015 11:02 PM
खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को एक दिवसीय सहजानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इससे टाउन क्लब खगडि़या ने प्रभात क्लब रजौड़ा को दो-एक से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. वहीं मैच शुरू होने के पहले नप उसभापति राजकुमार फोगला ने खिलाडि़यों से हाथ मिलाकर परिचय […]
खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को एक दिवसीय सहजानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इससे टाउन क्लब खगडि़या ने प्रभात क्लब रजौड़ा को दो-एक से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. वहीं मैच शुरू होने के पहले नप उसभापति राजकुमार फोगला ने खिलाडि़यों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया. वहीं मैच आरंभ होने के दूसरे मिनट में ही टाउन क्लब खगडि़या के गुड्डू कुमार ने विपक्षी टीम पर गोल दाग कर बढ़त बना लिया. जबकि प्रभात क्लब रजौड़ा के अमित ठाकुर ने एक गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया . जबकि मध्यांतर के बाद टाउन क्लब के खिलाड़ी बंटी ने दूसरा गोल कर दो-एक से मैच को जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










