भूमिहीन स्कूलों के लिए खोजें जमीन
खगड़िया : सदर अंचल कार्यालय में आयोजित राजस्व कर्मचारी की मंलवार को आयोजित बैठक में सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने विभागीय कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं. उन्होंने भूमिहीन नव सृजित विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराये जाने को लेकर सभी राजस्व कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए. बताया कि इस निर्देश के अलावे भूमिहीन […]
खगड़िया : सदर अंचल कार्यालय में आयोजित राजस्व कर्मचारी की मंलवार को आयोजित बैठक में सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने विभागीय कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं. उन्होंने भूमिहीन नव सृजित विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराये जाने को लेकर सभी राजस्व कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए.
बताया कि इस निर्देश के अलावे भूमिहीन उपस्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र जो किराये पर संचालित किया जा रहा है. उसे भी भूमि उपलब्ध कराया जायेगा. सदर अंचल क्षेत्र में पांच घाटों पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त की गयी है.
उक्त घाट पर संचालित किये जा रहे नाव पर ओवर लोडिंग को रोकथाम के लिये चौकीदार एवं निगरानी के लिये राजस्व कर्मचारी की भी प्रतिनियुक्ति किया गया है. जिसमें गंगौर थाना क्षेत्र के कठौतिया, फसली घाट, बूढ़ी गंडक, तेताराबाद तीरासी घाट, गंगोत्री घाट, गंडक नदी घाट सादपुर शामिल हैं. मौके पर सभी अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










