प्रभार के पचरे में फंसा विद्यायल संचालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2015 11:02 PM
चौथम. प्रखंड के नीरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय पूर्वी टोला के पूर्व प्रधानाध्यापक जितेंद्र पासवान द्वारा नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक मनोज सिंह को विद्यालय प्रभार नहीं सौंपने से विद्यालय संचालन विगत तीन महीने से बाधित है. नव पदस्थापित प्रधान ने 22 अक्तूबर को विद्यालय में योगदान किया था. पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रभार नहीं सौंपे जाने […]
चौथम. प्रखंड के नीरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय पूर्वी टोला के पूर्व प्रधानाध्यापक जितेंद्र पासवान द्वारा नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक मनोज सिंह को विद्यालय प्रभार नहीं सौंपने से विद्यालय संचालन विगत तीन महीने से बाधित है. नव पदस्थापित प्रधान ने 22 अक्तूबर को विद्यालय में योगदान किया था. पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रभार नहीं सौंपे जाने के कारण विद्यालय संचालन में हो रही परेशानी से बीइओ को लिखित दे कर अवगत कराया है. प्रभार नहीं सौंपे जाने की समस्या के कारण विद्यालय के बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति राशि वितरण प्रभावित होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










