खगड़िया में मक्का के दाम में तेजी, सर्राफा बाजार में खरीदारी पड़ी सुस्त

Khagaria Mandi Update
Khagaria Mandi Update: बारिश के कारण मंदा हुआ बाजार , मंडी में गेहूं और मक्का के भाव चढ़े
Khagaria Mandi Update: खगड़िया से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट. खगड़िया के मंडियों में इस सप्ताह मक्का और गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. कारोबारियों के अनुसार बारिश और मौसम में बदलाव के कारण अनाज की आवक प्रभावित हुई है, जिसका असर सीधे बाजार भाव पर पड़ा है. वहीं दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण खरीदारों की भीड़ कम हो गई है.
मंडी कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मक्का के दाम में जो उछाल आया है, वह लंबे समय तक स्थिर रहने की संभावना कम है. मौसम साफ होते ही आवक बढ़ सकती है और कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.
बारिश ने बढ़ाई मक्का की कीमत
मक्का कारोबारियों के मुताबिक बारिश के कारण मंडी में मक्का की आमद कम हो गई है. इसी वजह से इसके दाम में तेजी आई है. मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2200 रुपये और न्यूनतम भाव 2080 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
व्यापारियों ने बताया कि जैसे ही तेज धूप निकलेगी और किसानों की आवक बढ़ेगी, बाजार में भाव स्थिर नहीं रह पाएंगे. गेहूं का भाव भी 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सन्नाटा
शहर के सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से ग्राहकों की संख्या कम हो गई है. कारोबारी Kartik Lal Sarraf ने बताया कि ड्यूटी बढ़ने के बाद बाजार पर सीधा असर पड़ा है.
वहीं Roop Shree Sarraf ने कहा कि लग्न समाप्त होने और कीमतों में उछाल आने के कारण खरीदार बाजार से दूरी बना रहे हैं.
सोना-चांदी के भाव ने चौंकाया
मंडी में 24 कैरेट सोना 1,66,700 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,48,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,700 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
अनाज बाजार में चावल, दाल और सरसों के दाम सामान्य बने हुए हैं. अरहर दाल 10,800 से 12,500 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों पीला 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.
कारोबारियों का मानना है कि मौसम और आवक के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
Also Read: Kosi River Tragedy: कोसी की लहरों से चार दिन बाद मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










