युवाओं पर दिख रहा नववर्ष मनाने का क्रेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो है 2 में कैप्सन : ग्रिटिंग्स की खरीदारी करती छात्राएं प्रतिनिधि, खगडि़यानववर्ष के आगमन को लेकर शहर में ग्रिटिंग्स, फूल, गिफ्ट आइटम आदि सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़ देखी जा रही है. स्थानीय युवा विवेक कुमार, अभिषेक राज, मोनू, बंटी, राजू ने बताया कि इस नववर्ष के अवसर पर वो कुछ […]

विज्ञापन

फोटो है 2 में कैप्सन : ग्रिटिंग्स की खरीदारी करती छात्राएं प्रतिनिधि, खगडि़यानववर्ष के आगमन को लेकर शहर में ग्रिटिंग्स, फूल, गिफ्ट आइटम आदि सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़ देखी जा रही है. स्थानीय युवा विवेक कुमार, अभिषेक राज, मोनू, बंटी, राजू ने बताया कि इस नववर्ष के अवसर पर वो कुछ खास करेंगे. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं नववर्ष के अवसर पर रूपा गिफ्ट कॉर्नर के प्रोपराइटर अरुण कुमार ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में युवक -युवतियों की भीड़ ग्रिटिंग्स की खरीदारी के लिए उमड़ पड़ती है. इस वर्ष आकर्षक व मानमोहक ग्रिटिंग्स दुकानों में उपलब्ध है. इसकी कीमत पांच रुपये से लेकर 450 रुपये तक रखी गयी है. वहीं ग्राहक उपहार स्वरूप सामग्री की खरीदारी भी कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राजेंद्र चौक, मील रोड में फूलों की खरीदारी भी लोग करने लगे हैं. दुकानदार दिलीप कुमार ने कहा कि इस वर्ष कम कीमत पर रजनीगंधा, गेंदा, गुलाब, चमेली, बेली फूल उपलब्ध है. नववर्ष को लेकर छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित हैं. सूरज व हर्षितानंद नानू ने बताया कि वो अपने परिजन समेत एक जनवरी को शहर के राजेंद्र सरोवर में पिकनिक मानेयेंगे. वहीं बलूवाही स्थित पार्क में भी नववर्ष को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है. खासकर बच्चों के मनोरंजन के लिए इस पार्क में विशेष व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन