अलग-अलग मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार भेजा जेल

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. वही गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. वही गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक टोल फ्री नंबर 112 पुलिस ने गुप्त सूचना पर बलैठा गांव निवासी अमरेंद्र सिंह के पुत्र रोशन कुमार को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. वही पनसलवा गांव निवासी अनेश सिंह के पुत्र रोहित कुमार को 174 पीस कोरेक्स के साथ पनसलवा गांव से गिरफ्तार किया है. जबकि बेला नोवाद गांव निवासी देवनारायण शर्मा के पुत्र संजय कुमार को बैंक का ऋण नहीं चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावे उन्होंने बताया कि बलैठा गांव निवासी रोशन कुमार को उसके भाई ने ही देसी कट्टा के साथ पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी. सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर पुलिस हथियार एवं कारतुस के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन