अश्लील गाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, एक रेफर
Published by : VINOD RAO Updated At : 10 Jun 2026 8:39 PM
विज्ञापन
घटना बुधवार की देर शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है. इस मामले में पीड़ित तारणी चौधरी के करीब 46 वर्षीय सनोज चौधरी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है.
विज्ञापन
विरोध करने पर भड़का विवाद, आठ लोगों पर लगाया आरोपबेलदौर: थाना क्षेत्र के तेलिहार पंचायत के रामनगर गांव में अश्लील गाने का विरोध करना एक पक्ष को महंगा पड़ गया. विरोध के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये. घायल अवस्था में परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया.
एक बच्ची को छुट्टी, अधेड़ को खगड़िया रेफर
सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर एक बच्ची को छुट्टी दे दी. वहीं गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया. घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की बतायी जा रही है.साउंड सिस्टम पर अश्लील गाना बजाने का आरोप
इस मामले में पीड़ित पक्ष के सनोज चौधरी (46) ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में उन्होंने बताया कि पड़ोसी उमेश चौधरी का पुत्र सिंटू कुमार साउंड सिस्टम पर अश्लील गाने बजा रहा था. जब उनके पुत्र सोनू कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक के परिजन भी आक्रोशित हो गये और उनके परिवार के साथ मारपीट करने लगे.लोहे के पंजे से हमला करने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी 13 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी घायल हो गयी. वहीं लोहे के पंजे से उनकी आंख और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घटना को लेकर उन्होंने आठ लोगों को आरोपित बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










