पारा गिरा, ठंड से ठिठुर रहे लोग, अलाव की व्यवस्था नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 12 में कैप्सन : अलाव तापते बच्चे.प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में कड़ाके की ठंड से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग ठंड के कारण घर में दुबके हुए हैं. जानकारी के अनुसार जिले का सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया. देर शाम शहर में कंपकपी वाली सर्द हवाओं […]

विज्ञापन

फोटो है 12 में कैप्सन : अलाव तापते बच्चे.प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में कड़ाके की ठंड से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग ठंड के कारण घर में दुबके हुए हैं. जानकारी के अनुसार जिले का सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया. देर शाम शहर में कंपकपी वाली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया. स्थानीय दुकानदार पवन कुमार, संतोष कुमार, राजु कुमारी ने कहा कि इस भीषण ठंड के कारण ग्राहक भी दुकान में खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं. जिससे उनका व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है. वहीं स्कूली बच्चे मजबूरन स्कूल जाने को विवश है. अभिभावक युगल किशोर, सोनू कसेरा ने कहा कि इस भीषण ठंड में सरकारी स्कूल व निजी स्कूल को बंद कर देना चाहिए था. बच्चे ठंड में ठिठुर कर स्कूल जा रहे हैं. वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग किया है कि वे जल्द से जल्द विद्यालय को बंद कराये. वहीं दूसरी ओर शहर के चौक चौराहों पर जिला प्रशासन के द्वारा अलाव उपलब्ध कराने की मांग भी की है. जिससे गरीब तबके के लोगों को राहत मिल सके. सोमवार को सुबह से कड़ाके की ठंड ने अपना कहर लोगों पर बरपाने लगा. वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर संन्नाटा छाया रहा. यात्री यात्रा करने के लिए घंटों बैठ कर गाड़ी का इंतजार करते देखे गये. वहीं लोग धूप की एक झलक पाने के लिए व्याकूल हे गये. जबकि लोग जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकल रहे थे. वहीं सड़क किनारे छोटे बच्चे अलाव के नजदीक बैठ कर ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन