रविवार को नहीं खुलता है अस्पताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

अलौली. अलौली अस्पताल के कर्मी छुट्टी के दिन का पूर्णत: उपयोग करते हैं. अस्पताल परिसर का सभी कमरा बंद ही रहता है. बिजली सेवापूरी तरह बंद रखा जाता है. ऐसी स्थिति पिछले कई वर्षों से चली आ रही है. आउट डोर, इनडोर में एक भी कर्मी उपस्थित नहीं रहते हैं. मरीज को आने पर आधे […]

विज्ञापन

अलौली. अलौली अस्पताल के कर्मी छुट्टी के दिन का पूर्णत: उपयोग करते हैं. अस्पताल परिसर का सभी कमरा बंद ही रहता है. बिजली सेवापूरी तरह बंद रखा जाता है. ऐसी स्थिति पिछले कई वर्षों से चली आ रही है. आउट डोर, इनडोर में एक भी कर्मी उपस्थित नहीं रहते हैं. मरीज को आने पर आधे घंटे तक कर्मी को खोजना पड़ता है. अलबत्ता बात है कि मरीज यदि जागरूक होता है तो किसी तरह पुरजा बन जाता है नहीं तो आज छुट्टी है बता दिया जाता है. मरीज सीता राम साह, मुरली सिंह, विंदा देवी, सुनयना देवी आदि ने बताया सर्दी एवं बुखार से परेशान हैं. आज कहा गया है कि अस्पताल बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन