कब अतिक्रमणमुक्त होगा अलौली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 9:02 PM
अलौली. क्षेत्र की सभी सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गयी हैं. इस कारण जाम लगना व दुर्घटनाएं होना आम बात हो गयी है. प्रखंड मुख्यालय के पंचायत अलौली, रामपुर अलौली की सड़क अतिक्रमणमुक्त नहीं करायी जा रही है, तो फिर दूर गांव की बात करना ही बेमानी होगी. अंचलाधिकारी व जिला अनुमंडल पदाधिकारी को इस […]
अलौली. क्षेत्र की सभी सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गयी हैं. इस कारण जाम लगना व दुर्घटनाएं होना आम बात हो गयी है. प्रखंड मुख्यालय के पंचायत अलौली, रामपुर अलौली की सड़क अतिक्रमणमुक्त नहीं करायी जा रही है, तो फिर दूर गांव की बात करना ही बेमानी होगी. अंचलाधिकारी व जिला अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. आला अधिकारी के आदेश के बावजूद भी स्थानीय पदाधिकारी किसी न किसी कारण से इस दिशा में कोई पहल नहीं कर पाते. ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, नवीन कुमार, नारायण सिंह, अंजनी कुमार, पांडव सिंह, दीपक कुमार आदि ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय चौक पर मुख्य सड़क किनारे सब्जी व फल की दुकानों ने जहां सड़क को जाम कर रखा है, वहीं मंदिर परिसर को भी बदहाल बना रखा है. ग्रामीणों ने जिला व अनुमंडल प्रशासन से अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










