विलंब आने वाले पदाधिकारी को डीडीसी ने टोका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 11:02 PM
खगडि़या. जिला परिषद की सामान्य बैठक सभागार में सुबह 12 बजे आरंभ हुई. डीडीसी तो ससमय बैठक में उपस्थित हो गये. किंतु निचले कई पदाधिकारी काफी विलंब से पहुंचे. बैठक में मानसी बीडीओ सुनील कुमार को छोड़ कर सभी बीडीओ विलंब से पहुंचे. विलंब से बैठक में आने वालों में कुछ पीओ भी थे. विलंब […]
खगडि़या. जिला परिषद की सामान्य बैठक सभागार में सुबह 12 बजे आरंभ हुई. डीडीसी तो ससमय बैठक में उपस्थित हो गये. किंतु निचले कई पदाधिकारी काफी विलंब से पहुंचे. बैठक में मानसी बीडीओ सुनील कुमार को छोड़ कर सभी बीडीओ विलंब से पहुंचे. विलंब से बैठक में आने वालों में कुछ पीओ भी थे. विलंब से आने वाले बीडीओ को सभागार में प्रवेश करने के साथ ही डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने पहले रोका फिर विलंब से आने का कारण पूछा. मौके पर उपस्थित विलंब से आने वाले पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. बैठक में सबसे विलंब सदर बीडीओ रीना कुमारी आयी. जिनसे जिप अध्यक्ष कृष्णा देवी यादव ने विलंब से आने का कारण पूछा तथा भविष्य में बैठक में ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










