सिलाई-कटाई की महिलाओं को दी जा रही ट्रेनिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 11:02 PM
फोटो 19 में कैप्सन : प्रशिक्षण में भाग लेती महिलाएं गोगरी. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में महिला जागृति समिति पतला झिकटिया में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण अंतर्गत सिलाई कटाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा कोर चांदनी कुमारी, पांडव कुमार, पुष्पांजली कुमारी ने संयुक्त […]
फोटो 19 में कैप्सन : प्रशिक्षण में भाग लेती महिलाएं गोगरी. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में महिला जागृति समिति पतला झिकटिया में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण अंतर्गत सिलाई कटाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा कोर चांदनी कुमारी, पांडव कुमार, पुष्पांजली कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. यह प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगी. लेखापाल बीएल यादव के द्वारा स्वनियोजन पर विस्तार से चर्चा किया. पूर्व पंसस दीपक कुमार ने कहा कि सिलाई कटाई के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने को महिलाओं को प्रेरित किया. एनवाइसी चांदनी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला को अत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार की जरूरत है. पांडव कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं खुद अत्मनिर्भर होकर पूरा परिवार का पोषण कर सकती है. उद्घाटन के बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत अतिथियों व प्रतिभागियों ने पतला के सड़क पर झाड़ू लगा कर साफ किया. मौके पर अमनदीप कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड इंद्रदेव कुमार, संगम कुमारी, नविता भारती प्रीति कुमारी आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










