बदलते जलवायु की जानकारी दे रहे हैं बाल वैज्ञानिक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

गोगरी. मौसम के बदलते मिजाज एवं उससे उत्पन्न होने वाले कुप्रभाव से निजात दिलाने के लिए बाल वैज्ञानिक की टीम लोगों को जलवायु के प्रति जागरूक कर रहें है, जिससे लोगों में मौसम एवं जलवायु के प्रति जागरूकता बढ़ी है़ 22वें बाल विज्ञान कांग्रेस में जिला स्तर पर चयनित भगवान इंटर विद्यालय गोगरी के बाल […]

विज्ञापन

गोगरी. मौसम के बदलते मिजाज एवं उससे उत्पन्न होने वाले कुप्रभाव से निजात दिलाने के लिए बाल वैज्ञानिक की टीम लोगों को जलवायु के प्रति जागरूक कर रहें है, जिससे लोगों में मौसम एवं जलवायु के प्रति जागरूकता बढ़ी है़ 22वें बाल विज्ञान कांग्रेस में जिला स्तर पर चयनित भगवान इंटर विद्यालय गोगरी के बाल वैज्ञानिक राहुल राज द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग वनों की कटाई करने की बजाय वनों को लगाने में अपना योगदान दें़ बाल वैज्ञानिक राहुल राज ने बताया कि अपने नवम् वर्ग के बाल वैज्ञानिक टीम के द्वारा वैसे लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जो अनजाने में वनों में पेड़ की कटाई कर रहें है एवं भविष्य में होेने वाले नुकसान से परिचित नहीं है़ उन्होंने बताया कि वनों के नहीं होने से होने वाले हानि की जानकारी मिलने से लोगों ने वनों को काटने के बदले वनों को लगाने का आश्वासन दिया है़ उन्होंने कहा कि अभी जलवायु में परिवर्तन कैसे हो गया यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा था. पहले लोगों को ठंड का एहसास नहीं हो रहा था. लेकिन अचानक ठंड इतनी अधिक हो गयी कि अब लोगों को बरदाश्त नहीं हो रहा है. यह सब कुछ पेड़ की कटाई के कारण हो रही है. लोगों को इस बात को समझना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन