गोगरी बाजार का एटीएम रहता है बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM
गोगरी. एसबीआइ द्वारा गोगरी बाजार में लगाये गये एटीएम का शुभारंभ तो कर दिया गया. लेकिन उद्घाटन के बाद भी नहीं शुरू किया जा सका है, जिससे उपभोक्ताओं में काफी रोष है. लोगों को अपने रुपये ही निकालने में नाको चने चबाने पड़ रहे हैं. जमालपुर मुख्य शाखा का एटीएम अभी चालू स्थिति में है. […]
गोगरी. एसबीआइ द्वारा गोगरी बाजार में लगाये गये एटीएम का शुभारंभ तो कर दिया गया. लेकिन उद्घाटन के बाद भी नहीं शुरू किया जा सका है, जिससे उपभोक्ताओं में काफी रोष है. लोगों को अपने रुपये ही निकालने में नाको चने चबाने पड़ रहे हैं. जमालपुर मुख्य शाखा का एटीएम अभी चालू स्थिति में है. जिस पर हद से अधिक लोड है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों को बैंक पहुंच कर अपने रुपये की निकासी करनी पड़ रही है. गोगरी निवासी रणधीर कुमार पंकज ने बताया कि एटीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है. सिर्फ बैंक प्रबंधन की मनमानी के कारण एटीएम चालू नहीं किया जा रहा है. लोगों ने एटीएम को चालू करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










