सड़क की जमीन पर बनाया घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 9:02 PM
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत के महदा गांव में सड़क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में गांव के लोगों ने सीओ सहित वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि गांव के […]
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत के महदा गांव में सड़क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में गांव के लोगों ने सीओ सहित वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि गांव के कपिलदेव पासवान, ललन पासवान तथा एक अन्य द्वारा सड़क की जमीन पर जबरन घर बना दिया गया है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि महेशखूंट थाना द्वारा इस पर रोक लगाया गया था. लेकिन बाद में इस सड़क पर घर बना लिया गया. आवेदक महदा गांव निवासी भूटो पासवान, रामसागर पासवान, विमलेश पासवान, राज कुमार, अवधेश पासवान आदि ने सड़क पर अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










