गंगा व बागमती के जलस्तर में वृद्धि

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. बूढ़ी गंडक समस्तीपुर व रोसरा में घट रही है, किंतु खगड़िया में इसके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. केंद्रीय जल आयोग द्वारा दो जुलाई को जारी जलस्तर रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गयी है कि गंगा नदी का जलस्तर मुंगेर घाट, […]

विज्ञापन

खगड़िया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. बूढ़ी गंडक समस्तीपुर व रोसरा में घट रही है, किंतु खगड़िया में इसके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. केंद्रीय जल आयोग द्वारा दो जुलाई को जारी जलस्तर रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गयी है कि गंगा नदी का जलस्तर मुंगेर घाट, हाथीदह, बूढ़ी गंडक का जलस्तर खगड़िया तथा बागमती नदी का जलस्तर कुरसेला व हायाघाट में बढ़ रहा है.

वहीं जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक, कोसी नदी का जलस्तर बसुआ में स्थिर बना हुआ है. समस्तीपुर व रोसड़ा में बूढ़ी गंडक का जलस्तर घट रहा है.

* बढ़ रहा है गंगा का पानी
बीते 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में कुछ अधिक वृद्धि हो रही है. एक जुलाई को जहां गंगा नदी का जलस्तर मुंगेर घाट व हाथीदह में क्रमश: 35.51 व 39.34 मीटर था, वहीं दो जुलाई को इस नदी का जलस्तर मुंगेर घाट में 36.04 मीटर व हाथीदह में 39.97 मापा गया.

वहीं बागमती नदी का जलस्तर भी कहीं बढ़ रहा है, तो कहीं घट रहा है. एक जुलाई को बागमती नदी का जलस्तर कुरसेला व हायाघाट में क्रमश: 27.92 व 41.30 था, जबकि दो जुलाई को इन दोनों जगहों पर बागमती का जलस्तर क्रमश: 28.35 मीटर व 41.71 मीटर मापा गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, बलतारा में बागमती नदी का जलस्तर 15 सेमी घटा है. इसी तरह खगड़िया में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में इन 24 घंटों में जहां 45 सेमी की वृद्धि हुई है, वहीं रोसड़ा में 18 सेमी व समस्तीपुर में 35 सेमी जलस्तर नीचे गया है. जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार कोसी नदी का जलस्तर बसुआ में छह सेमी घटा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन