लंबित कार्यो का शीघ्र करें निष्पादन
चौथम : प्रखंड स्तरीय साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचे. दोपहर बाद एक बजे से प्रखंड कीविकास योजना की समीक्षा के बाबत पंचायत सचिवों की बैठक हुई. समीक्षा बैठक में प्रखंड के वरीय प्रभारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने पूर्व के बैठक में लिये गये योजना के निष्पादन […]
चौथम : प्रखंड स्तरीय साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचे. दोपहर बाद एक बजे से प्रखंड कीविकास योजना की समीक्षा के बाबत पंचायत सचिवों की बैठक हुई. समीक्षा बैठक में प्रखंड के वरीय प्रभारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने पूर्व के बैठक में लिये गये योजना के निष्पादन के निर्देश दिये गये.
वरीय प्रभारी पदाधिकारी आगामी निर्देशित कार्य योजना के तहत जनशिकायत मामले के लंबित दर्जनों मामले निष्पादन, विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत इंदिरा आवास, पारिवारिक लाभ, कन्या विवाह आदि की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो के निष्पादन का निर्देश दिया.
वहीं पंचायत में निगरानी समिति की बैठक व विधि संवत निर्णय की जानकारी अधोहस्ताक्षरी अधिकारियों को सौंपे. मौके पर बीडीओ फहीम अख्तर, जीपीएस रवींद्र नाथ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अविनाश कुमार, मुखिया मनोज कुमार, शोभा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










