प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में नयी कमेटी का गठन
फोटो 5 व 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते विधायक व उपस्थित स्कूली बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगंज संसारपुर में सोमवार को प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सह विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि विद्यालय में शौचालय का निर्माण तथा चहारदीवारी का निर्माण करना आवश्यक है. उन्होंने […]
फोटो 5 व 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते विधायक व उपस्थित स्कूली बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगंज संसारपुर में सोमवार को प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सह विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि विद्यालय में शौचालय का निर्माण तथा चहारदीवारी का निर्माण करना आवश्यक है. उन्होंने बैठक में प्रस्ताव पारित कर चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति दे दी. बैठक के बाद नये कमेटी का गठन किया गया. बैठक में भाग ले रहे जेएनकेटी इंटर विद्यालय के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार, विधायक प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, विनय कुमार वरुण, इंजीनियर कयामउद्दीन, प्रधानाध्यापक मो कैसर इमाम, शिक्षक उमेश कुमार ने विद्यालय की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. उन्होंने विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को रखते हुए चहारदीवारी निर्माण की मांग की. मौके पर मो वासिद अली उर्फ वासो, वकिल ठाकुर, मो इस्माइल अंसारी, अखिलेश मिश्र, अनिता कुमारी, नाजरा प्रवीण, प्रभा कुमारी, अनुराधा गुप्ता, अरविंद राम, आभाष रंजन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










