मानसी में पुस्तकालय, पार्क और खेल मैदान निर्माण की मांग, अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
मानसी में पुस्तकालय, पार्क और खेल मैदान निर्माण की मांग, अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

नगर पंचायत प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता.

Mansi Development Demand: मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने नगर पंचायत प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा. संगठन ने सार्वजनिक पुस्तकालय, पार्क, खेल मैदान और व्यायामशाला जैसी सुविधाओं के निर्माण की मांग उठाई.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Mansi Development Demand: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मानसी नगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत मानसी के सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू से मुलाकात कर विभिन्न जनहित एवं छात्रहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत सह संयोजक नलिन सिंह ने कहा कि मानसी नगर पंचायत लगातार विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन नागरिकों के बौद्धिक, शारीरिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने नगरवासियों और युवाओं की जरूरतों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं.

सार्वजनिक पुस्तकालय और पार्क की उठाई मांग

ज्ञापन में छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण की मांग की गई. साथ ही बच्चों के मनोरंजन तथा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए टहलने योग्य सुंदर सार्वजनिक पार्क विकसित करने की आवश्यकता बताई गई.

अभाविप ने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में छात्रों और युवाओं को बेहतर अध्ययन एवं मनोरंजन का माहौल नहीं मिल पा रहा है.

खेल मैदान और व्यायामशाला बनाने की मांग

संगठन ने खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान विकसित करने तथा युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए आधुनिक व्यायामशाला की स्थापना की मांग भी उठाई. प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि खेल और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी.

महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव

ज्ञापन में नगर के प्रमुख चौकों पर महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की गई. अभाविप ने पटेल चौक पर भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी चौक पर राष्ट्रनायक सुभाष चंद्र बोस तथा लोहिया चौक पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में नगर मंत्री सोनू कुमार, जिला संयोजक नीतीश पासवान, विभाग संयोजक अजय पटेल, प्रांत सह संयोजक नलिन सिंह, निलेश कुमार, अमर कौशिक और रौशन राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन