पीएम सूर्य घर योजना के लिए तीन दिवसीय मेगा शिविर, मुफ्त सोलर पैनल और सब्सिडी का मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना के लिए तीन दिवसीय मेगा शिविर, मुफ्त सोलर पैनल और सब्सिडी का मिलेगा लाभ

सदर प्रखंड परिसर में आयोजित मेगा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देते विद्युत विभाग के अधिकारी.

PM Surya Ghar Yojana: खगड़िया सदर प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेगा शिविर में आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है. विशेष रूप से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर पैनल एवं सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

PM Surya Ghar Yojana: जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं लाभ आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं. विद्युत विभाग की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विशेष काउंटर लगाया गया है.

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास कुटीर ज्योति श्रेणी का बिजली कनेक्शन है तथा उनका मकान पक्का एवं छतदार है, वे योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. पात्र लाभुकों के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल निःशुल्क लगाया जाएगा.

78 हजार रुपये तक मिलेगी सब्सिडी

अधिकारियों के अनुसार घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. छतदार मकान वाले उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापना पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.

आधार कार्ड और बिजली बिल के साथ करें आवेदन

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड और बिजली बिल के साथ शिविर में पहुंचकर योजना के लिए आवेदन करें. अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अवसर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं.

स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, बिजली खर्च कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. योजना के माध्यम से लाभुकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन