खगड़िया के निहाल नूर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गृह जिला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद खगड़िया पहुंचने पर निहाल नूर का स्वागत करते लोग.

Khagaria Army Lieutenant Nihal: खगड़िया के युवा निहाल नूर ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है. गृह नगर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria Army Lieutenant Nihal: खगड़िया के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद बजाज एवं सरिता बजाज के पुत्र निहाल नूर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं. भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब वह पहली बार अपने गृह नगर खगड़िया पहुंचे तो शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया.

शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया. बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया. निहाल नूर की सफलता से पूरे शहर में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया.

ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 7वीं रैंक

निहाल नूर की प्रारंभिक शिक्षा खगड़िया में हुई. इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की. अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 7वीं रैंक हासिल की.

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए हुआ. इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया और सफलतापूर्वक लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

निहाल नूर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर प्रेरणा को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और कठिन मेहनत की बदौलत वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

निहाल नूर की उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

ALSO READ: जुगाड़ से बनी सड़क ने खींचा सबका ध्यान, वायरल तस्वीरों ने पंचायत की व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन