लोगों ने लिया योजना का लाभ

Updated:
विज्ञापन

खगडि़या. सोमवार से शुरू हुई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नयी योजना सेंट अस्पायर जमा योजना का लाभ एक दर्जन से अधिक लोगों ने लिया है. यह जानकारी शाखा प्रबंधक रवि शंकर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 20 हजार रुपये जमा करने वाले ग्राहक को क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. […]

विज्ञापन

खगडि़या. सोमवार से शुरू हुई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नयी योजना सेंट अस्पायर जमा योजना का लाभ एक दर्जन से अधिक लोगों ने लिया है. यह जानकारी शाखा प्रबंधक रवि शंकर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 20 हजार रुपये जमा करने वाले ग्राहक को क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्राहक 80 प्रतिशत तक राशि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहक को एक लाख रुपये का नि: शुल्क बीमा भी किया जाता है. उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा एक दूसरी योजना सेंट होम डबल प्लस योजना की शुरुआत की गयी है. इस योजना में ओवर ड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है. उन्होंने बताया कि वाहन और सौर उपकरण, विवाह, व्यक्तिगत ऋण की खरीद पर टॉप अप की अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन